साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोलमा गांव में बीते 27 अप्रैल को घटी गोली कांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है.जहां दो आरोपियों किशुन हांसदा (55) और भीम हांसदा (30) को गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार घटना में अनिल बेसरा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था,जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 69/26 दर्ज कर जांच शुरू की.
हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा.इसके आ लावे उनकी निशानदेही पर तीन देशी कट्टा,नौ जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए है.इधर मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

