साहिबगंज के चर्चित व्यवसायी शालिग्राम मंडल हत्याकांड ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने किया थाना घेराव, पढ़ें क्या है मांग

    साहिबगंज के चर्चित व्यवसायी शालिग्राम मंडल हत्याकांड ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने किया थाना घेराव, पढ़ें क्या है मांग

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के चर्चित व्यवसायी शालिग्राम हत्याकांड में घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी घटना में संलिप्त अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. आज आक्रोशित तीनपहाड़ वासियों और परिजनों ने तीनपहाड़ थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन किया.

    आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज है ग्रामीण

    प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन पर घोर नाराजगी दिखाई और अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर कई आरोप लगाया है. इधर परिजन एवं ग्रामीण अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. जानकारी मिलते ही राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया.

    लोगों को समझा रही है पुलिस

    वहीं मौके पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मोहम्मद शाहरुख, तलझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की और लोगों को समझा बुझाकर घर वापस भेज रही है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news