साहिबगंज:मातम में बदली शादी की खुशियां! बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत  

    साहिबगंज:मातम में बदली शादी की खुशियां! बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत  

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले एक बड़ी ही दर्दनाक खबर आज सामने आई.जहां बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई.सड़क हादसे की खबर सुनकर घर में चल रही शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई है और परिजनों में कोहराम मचा गया.जानकारी के अनुसार तालझारी थाना क्षेत्र के झरना टोला निवासी 56 वर्षिय शिबू तुरी अपने एक सहयोगी उपिन राय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने अपने रिश्तेदार के यहां गये हुए थे.वहीं कार्ड बाट कर लौटने के दौरान बोरियो थाना क्षेत्र के धोगड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना हो गई.

     26 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

     वहीं घटना के बाद बोरियो थाना के एएसआई छविनाथ किस्कु दलबल के साथ पहुंचे,जिसके बाद दोनों को उठाकर बोरियो अस्पताल ले गया.डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख दोनों को सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया.जहां डॉक्टर ने शिबू तुरी को मृत घोषित कर दिया.वहीं उपिन राय का इलाज चल रहा है. वहीं घायल उपिन राय ने बताया कि शिबू तुरी की बेटी की शादी 26 अप्रैल शुक्रवार को थी.वहीं हम दोनों कार्ड बांटकर लौट रहे थे कि धोगडा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी.  

    परिजनों में पसरा मातम

     वहीं मोटरसाइकिल चालक के सिर में और पैर में चोट लगी है. और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए.वहीं शिबू दूरी के भतीजा मनेजर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.शिबू तुरी अपने पीछे दो पुत्री है.वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मा तम फसर हुआ है.

     रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news