SAHIBGANJ : एकलव्य विद्यालय का ग्रामीणों ने किया विरोध, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहौल करवाया शांत

    SAHIBGANJ : एकलव्य विद्यालय का ग्रामीणों ने किया विरोध, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहौल करवाया शांत

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड पर स्तिथ समलापुर गांव के समीप सिमजोन भुट्टू मैदान में बन रहे, एकलव्य विद्यालय का समलापुर गांव के दर्जनों आदिवासी ग्रामीणों ने विरोध जताया. साथ ही संचालित निर्माणधीन कार्य पर रोक लगाया. दरअसल समलापुर गांव के दर्जनों आदिवासी ग्रामीणों का आरोप है कि मैदान में एकलव्य विद्यालय बनने से गांव के बच्चों को खेलने-कूदने में समस्या होगी. जिस कारण ग्रामीणों ने विद्यालय का विरोध किया.

    अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहौल करवाया शांत

    आपको बता दें कि निर्माणा धीन कार्य पर ग्रामीणों के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद.  ग्रामीणों से बात करने के लिए राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार एवं राजमहल अनुमं डल पुलिस पदाधिकारी बिमलेश त्रिपाठी व सब इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा,तालझरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सलखु हेम्ब्रम एवं तीनपहाड़ थाना प्रभारी मो.शाहरुख दलबल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर माहौल को शांत करवाया.

    ग्रामीणों ने एक सप्ताह का मांगा समय

    वहीं मामले को लेकर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि हम लोग आपस मे लड़ने नही आये है. आपके दुश्मन नही है हम लोग.हमेशा आप के साथ है साथ ही यहां विद्यालय बनेगा तो वह आपलोगों के हित में ही होगा और आगे आपही बच्चे इस विद्यालय में पढ़ेगा. इतना ही नहीं बल्कि इसमें बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसा भी खर्चा नही होगा. आपके बच्चे यहीं पड़ेंगे इसके साथ आप को सुविधा दिया जाएगा. पढ़ने से बच्चो का भविष्य बेहतर बनेगा. लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोग है जो इस जमीन को अंदर- अंदर सेटिंग कर लिया साथ ही प्रधान पर आरोप लगा रहे है.वही गांव के आदिवासी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है.

    रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news