साहिबगंज: लाखों के नकली नोटों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा 

    साहिबगंज: लाखों के नकली नोटों के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें कैसे हुआ मामले का खुलासा 

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के बरहरवा जीआरपी पुलिस ने चार लाख 12 हजार नकली नोट के साथ 3 अंतरराज्य को तस्कर को झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों बरहरवा रेल थाने में दर्ज कांड संख्या 12/25 के तहत गिरफ्तार आरोपी के निशान देही पर बरहरवा रेलवे पुलिस अनुसंधान कर रही थी, ताकि झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में नकली नोटों का व्यापार करने वाले गैंग का खुलासा हो सके.

    पढे़ं कैसे हुआ मामले का खुलासा

    इसी कड़ी में पुलिस टीम ने जांच की दायरा को आगे बढ़ाते हुए पच्छिम बंगाल के बांग्लादेश के बॉर्डर से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर बरहरवा लेकर आई है. वहीं पुलिस के गिरफ्त में आये आरोपियों ने पूरे गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बताया है कि नकली नोट के व्यापार में वह संलिप्त है और नकली नोट बंगलादेश से लाकर और भारत के कई जिलों एवं राज्य में खपाते थे. पुलिस के गिरफ्त में आये सभी तस्कर बंगलादेशी के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के हटाकपारा और बौछापारा के रहने वाले है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news