साहिबगंज SP नौशाद आलम से फिर होगी पूछताछ, जानिए क्या हो सकता है

    साहिबगंज SP नौशाद आलम से फिर होगी पूछताछ, जानिए क्या हो सकता है

    रांची(RANCHI )- रांची के पूर्व ग्रामीण एसपी और वर्तमान में साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम से 6 दिसंबर को एक बार फिर से पूछताछ होगी. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें समन भेजा है.यह तीसरी बार समन भेजा गया है. इससे पहले 28 नवंबर को उनसे लंबी पूछताछ हुई थी.

    क्या कुछ हो सकता है पूछताछ में

    खनन घोटाला के गवाह विजय हांदसा को प्रभावित करने जैसे मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी उनसे पूछताछ की है. मालूम हो कि साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम पर यह गंभीर आरोप है जिसके संबंध में उनसे लगभग 12 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. कई ऐसे सवालों के जवाब में भी वे अटकते नजर आए हैं.एक बार फिर उन्हें बुलाया गया है. इस बार की पूछताछ में कुछ गंभीर बातें हो सकती है. ईडी आगे भी विधि सम्मत कार्रवाई कर सकती है. नौशाद आलम को पहला समन 22 दिसंबर को आने के लिए दिया गया था.

    सूत्रों के अनुसार 6 दिसंबर को उन्हें 11 बजे रांची के हिनू में स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस में आना है.यहां पर उनसे पूछताछ होगी.मोटे तौर पर यह माना जा रहा है कि इस पूछताछ में उनके द्वारा कथित रूप से अर्जित की गई.अचल संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है. नौशाद आलम सभी कागजात को लेकर पूछताछ में आएंगे.

    उल्लेखनीय है कि खनन घोटाला के मुख्य दवा विजय हांसदा को प्रभावित करने जैसे मामले में उनसे कड़ी पूछताछ की गई है. सभी जानते हैं कि इस मामले की जांच ईडी कर रही है. इस संबंध में कई आरोपी जेल के अंदर हैं.इसको लेकर राजनीति भी खूब हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news