मां-बाप ने नशा करने के लिए नहीं दिए पैसे, तो कलयुगी बेटे ने किया ये हश्र, पढ़िए पूरी खबर

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):जिस मां ने अपने 9 महीने में कोख में रखकर बेटे को जन्म दिया, जिस पिता ने उसका भरण-पोषण किया. आज वहीं बेटा अपने मां बाप के जान का दुश्मन बन गया. बुधवार को जिले से बेटे के रिश्ते को कलंकित करनेवाली घटना झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आई. जहां एक कलयुगी बेटे ने नशे की लत में अपने मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया.

    कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

    दरअसल मंगलवार की शाम पप्पू यादव शादी समारोह से घर लौटे, तो पहले से ही घात लगाए, उसके बेटे गोलू और उसके कुछ साथी ने अपने पिता पर प्रहार कर दिया. जब गोलू की मां बच-बचाव करने आई, तो उसको भी राक्षस बेटे ने गोली मार दी. जिसके बाद दोनों दंपत्ति को साहिबगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां आरोपी के माता-पिता की मौत हो गई.

    नशे की लत में दिया घटना को अंजाम

    वहीं मामले पर मृतक के साले ने बताया कि गोलू को नशे की लत है. जिसकी वजह से वो आये दिन मां-बाप को पैसे के लिए परेशान करता था. पैसे नहीं देने पर घर के सामान बेच दिया करता था. और बीते दिनों उसने एक हाईवा को भी बेच दिया. जिसकी वजह से उसके पिता ने डांट फटकार लगाया था. उसी के गुस्से में उसने मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news