Sahibganj: मांझी परगना सम्मेलन में शामिल होने भोगनाडीह पहुंचे लोबिन हेंब्रम, बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    Sahibganj: मांझी परगना सम्मेलन में शामिल होने भोगनाडीह पहुंचे लोबिन हेंब्रम, बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): संथाल विद्रोह के महानायक अमर-शहीद सिध्दों-कान्हू के जन्मभूमि भोगनाडीह में मांझी परगना संगठन के तत्वाधान में मांझी-परगना महासम्मेलन का आयोजन किया गया. वहीं इस महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोरियो के पूर्व विधायक सह बीजेपी नेता लोबिन हेम्ब्रम शामिल हुए.

    लोबिन हेम्ब्रम के भोगनाडीह पहुँचते ही आदिवासी रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    वहीं लोबिन हेम्ब्रम के भोगनाडीह पहुंचते ही मांझी गोगो व बाबाओं ने अपने आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से पुष्प-माला अर्पित कर लोबिन हेम्ब्रम का भव्य स्वागत किया. इसके बाद बीजेपी नेता लोबिन हेम्ब्रम ने मंच से संथाल परगना में टूटती मांझी परगना व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ बंगलादेशी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर निशाना साधा.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news