Sahibganj News:कछुआ तस्करी के खिलाफ डीएफओ की बड़ी कार्रवाई, आंनद विहार एक्सप्रेस से तीन कछुआ बरामद, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

    Sahibganj News:कछुआ तस्करी के खिलाफ डीएफओ की बड़ी कार्रवाई, आंनद विहार एक्सप्रेस से तीन कछुआ बरामद, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):इन दिनों साहिबगंज जिले से लगातार जलीय जीवों की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है.जिसकी वजह से तस्करों के गैंग के खिलाफ डीएफओ एक्शन में है.इसी क्रम में वन विभाग ने जलीय जीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की  है.जहां गुप्त सूचना के आधार डीएफओ प्रबल गर्ग के नेतृत्व में आरपीएफ और नगर थाना पुलिस के सहयोग से साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर खड़ी डाउन 14004 आंनद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी कर एक बैग बरामद किया है.जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमे 21 किलो का कछुआ बरामद हुआ.इधर ट्रेन खुलने के बाद बरहरवा में भी तलाशी ली गई.जहां उसी तरह के 2 अलग-अलग बैग से गमछे से लिपटा दो छोटा कछुआ बरामाद हुआ.

    साहिबगंज में 21 किलो का निलसोमिया गंजेटिक कछुआ जब्त किया गया

    डीएफओ प्रबल गर्ग ने बताया कि बिहार के भागलपुर वन विभाग से डाउन आंनद विहार एक्सप्रेस से कछुओं की तस्करी की सूचना मिली थी.भागलपुर में भी कुछ कछुए जब्त किए गए थे.सूचना के तुरंत बाद वन विभाग की पूरी टीम,आरपीएफ और नगर थाना व स्टेशन प्रबंधक के सहयोग ट्रेन में छापा मारा गया.इस दौरान साहिबगंज में 21 किलो का निलसोमिया गंजेटिक कछुआ जब्त किया गया.जबकि उक्त ट्रेन से ही बरहरवा में भी दो कछुआ बरामद हुआ है.मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

    छापामारी में डीएफओ के साथ ये तमाम अधिकारी थे शामिल

    छापामारी में डीएफओ के अलावा वन विभाग के वन परिसर पदाधिकारी राणा रणजीत चौधरी,वन रक्षी अंकित झा,वन प्रहरी अभिषेक आनंद,जेडएसआई ऑइंड्रिला पॉल,रेस्क्यूर जितेंद्र हजारे,स्टेशन मास्टर राजहंस पाठक, आ रपीएफ इंस्पेक्टर क्रिस्टोफर किस्कू,एमसी याद व,आरके तिवारी,नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता, एसआई प्रादीप कुमार महतो, प्रवीण प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह, एएसआई अजय कुमार, बरहरवा वन रक्षी पप्पू यादव, प्रेम कुमार, राजेश टूडू शामिल थे.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news