Pakur News:घर में मिली वृद्ध महिला की जली लाश, लूटपाट में हत्या की आशंका, गृह स्वामी ने नौकरानी पर जताया शक

    Pakur News:घर में मिली वृद्ध महिला की जली लाश, लूटपाट में हत्या की आशंका, गृह स्वामी ने नौकरानी पर जताया शक

    पाकुड़(PAKUR): बिहार के बाद झारखंड में भी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि खुलेआम ये अपराधी लोगों की हत्या कर रहे है. ताजा मामला झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आया है. जहां से जुर्म की भयावह वारदात सामने आई है, जिसको सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे. आपको बताये कि पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में एक सिंधी परिवार के किराए के मकान में रहने वाली 77 वर्षीय वृद्ध महिला दया देवी की लूटपाट की नियत से जलाकर हत्या कर दी गई. मामला संदिग्ध है जिसको देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है.

    पढ़ें पूरा मामला

    घर के मालिक शोभराज लालवानी ने बताया कि उन्होंने शाम को अपनी माता को घर में छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद किया था. जब वे वापस आए तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अपनी माता को जली अवस्था में मृत पाया.नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    गृह स्वामी ने नौकरानी पर जताया शक

    थाना प्रभारी प्रसाद बाबू ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला लूटपाट कर हत्या करने का ही लग रहा है. घर के पीछे मिली चप्पल की जोड़ी छत पर प्रवेश करने के संकेत देती है, थाना प्रभारी ने बताया कि मामला अभी जांच का है जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा.वहीं गृह स्वामी ने बताया कि अज्ञात के द्वारा मृतक दया देवी की एक सोने की चैन, कान के झुमके जो मृतक के कान से नोच कर निकाले गए थे और घर में रखा कुछ कुछ कैश को लुटा गया है.किसी पर शक होने को लेकर पूछे जाने पर गृह स्वामी शोभराज लालवानी ने घर की नौकरानी मीना और उसके पति पर शक जताया है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news