साहिबगंज: TR पैसेंजर ट्रेन पर पथराव से आधे दर्जन यात्री घायल,जानिए कहां का है मामला 

    साहिबगंज: TR पैसेंजर ट्रेन पर पथराव से आधे दर्जन यात्री घायल,जानिए कहां का है मामला 

    साहिबगंज(SAHIBGANJ)- ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. साहिबगंज जिला अंतर्गत यह घटना हुई है. शुक्रवार की शाम तीन पहाड़ रेलवे स्टेशन से की आर पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई. ट्रेन अभी तीन पहाड़ से खुली ही थी कि थोड़ी दूरी बाद ट्रेन पर अचानक पथराव शुरू हो गया यात्रियों में अफरातफरी मच गई.

    ट्रेन पर पथराव से क्या हुआ जानिए

    तीन पहाड़ रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन यात्रियों को लेकर राजमहल स्टेशन के लिए रवाना हुई. जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी मानिकपुर के पास बोगी पर पथराव होने लगा. अंधेरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा. इस पथराव की वजह से लगभग आधे दर्जन रेल यात्री घायल हो गए. एक व्यक्ति को कनपटी और दूसरे को कान के पास पत्थर लगा जिससे वे चोटिल हो गए. जब ट्रेन राजमहल पहुंची तो घायल यात्रियों का इलाज हुआ. रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news