साहिबगंज जिला प्रशासन ने शुरू किया अवैध क्रशर के खिलाफ अभियान, जानिए पूरी जानकारी

    साहिबगंज जिला प्रशासन ने शुरू किया अवैध क्रशर के खिलाफ अभियान, जानिए पूरी जानकारी

    साहिबगंज(SAHEBGANJ): - अवैध खनन के लिए बदनाम साहिबगंज जिले में अब प्रशासन थोड़ा सक्रिय हुआ है.जिला प्रशासन के द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन कर अभियान शुरू किया गया है. जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने टास्क फोर्स का गठन किया है.

    टास्क फोर्स में सदर एसडीओ राहुल आनंद जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के अलावा कई अन्य पदाधिकारी हैं.इस टास्क फोर्स ने शनिवार को जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मौजा भवानी चौकी में अवैध तरीके से चल रहे चार क्रशर को ध्वस्त कर दिया.

    उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिले में अवैध उत्खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जांच की है. आरोप यह है कि इस जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपए मूली के खनिज पदार्थ का अवैध उत्खनन हुआ है. टास्क फोर्स ने कागजात की जांच की तो इन्हें अवैध पाया. टास्क फोर्स के द्वारा जेसीबी लगाकर इन अवैध पत्थर क्रशर को ध्वस्त कर दिया गया.

    उल्लेखनीय है कि राज्य मुख्यालय से साहिबगंज, पाकुड़,दुमका जिलों को यह निर्देश दिया गया है कि अवैध उत्खनन अगर कहीं हो रहा है तो उन पर लगाम लगाया जाए. मालूम हो कि अवैध उत्खनन के कारण राज्य की हेमंत सरकार को कई मौके पर बदनामी झेलनी पड़ी है.ईडी के द्वारा इसकी जांच भी चल रही है. कई लोगों से पूछताछ की गई और कुछ लोग सलाखों के पीछे भी हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news