साहिबगंज ( SAHIBGUNJ) : जिले के तालझारी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों, यात्रियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर समर्थन जुटाया जा रहा है.
अभियान के बैनर में मालदा टाउन–किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (13409-13410) तथा हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13427-13428) के तलझारी स्टेशन पर ठहराव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है. आगे गौरव कुमार सुमन प्रदेश SFS सह संयोजक (झारखण्ड प्रदेश) का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी.
हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी सहमति दर्ज कराई. अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि तालझारी स्टेशन आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इसके आलावे सौरव गुप्ता नगरमंत्री तालझारी ने बताया कि यह एकत्रित हस्ताक्षरों को रेलवे के उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगाताकि जल्द से जल्द ट्रेनों के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए मांग पर विचार करने की अपील की है.
रिपोर्ट – गोविंद ठाकुर

