सेफ्टी अवेयरनेस : जमशेदपुर के 27 स्कूलों के 280 बच्चों ने जाने सुरक्षा के कई उपाय

    सेफ्टी अवेयरनेस : जमशेदपुर के 27 स्कूलों के 280 बच्चों ने जाने सुरक्षा के कई उपाय

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के 27 स्कूलों के 280 बच्चों ने आज सुरक्षा के कई टिप्स जाने. उन्होंने जाना कि सेफ ड्राइविंग कैसे करें, ट्रैफिक रूल का पालन कैसे करें और साइबर हमले से बचाव कैसे करें. इनसे 40 सेफ कोऑर्डिनेटर्स ने इस संबंध में जानकारी साझा की. सेफ (सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन) ने रविवार को कुडी महंती सभागार में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया था. सत्र का उद्घाटन वर्षा डागा, कमिटी मेंबर, सेफ और सुनील कुमार, हेड, वर्कप्लेस सेफ्टी, टाटा स्टील ने किया. 

    यह भी पढ़ें:

    IIT-ISM की पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिलेगा मौका, जानिए कैसे

    मॉक ड्रिल का आयोजन

    सत्र बहुत ही इंटरैक्टिव रहा, और बच्चों ने सेफ कोऑर्डिनेटर्स से कई प्रश्न भी पूछे. प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई और विजेताओं को उपहार स्वरुप चॉकलेट दिए गए. मोम मित्रा, मैनेजर, सेफ्टी, टाटा स्टील, जो सेफ की संयोजक भी हैं, ने जोखिम धारणा और सड़क सुरक्षा विषयों को कवर किया, और अनुज कुमार, हेड, इनफार्मेशन और डेटा सिक्योरिटी, टाटा स्टील ने साइबर सुरक्षा पर सत्रों का संचालन किया. स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न विषयों पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सेफ इन प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन प्रत्येक तिमाही में करेगा. सेफ क्लब जमशेदपुर के स्कूलों का एक समूह है, जिसकी अध्यक्षता रुचि नरेंद्रन करती हैं. टाटा स्टील विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित करके और स्कूलों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करके इस पहल को सुलभ बनाती है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news