सांसारिक मोहमाया त्याग मुम्बई की दो बहनों ने अपनाया वैराग्य जीवन 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : सम्मेदशिखर जी मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ में आज आचार्य मुक्तिप्रभ शुरीश्वर जी महाराज व साधनारत साधु संतों के निश्रा में भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया. धार्मिक विधियां पूरी करते हुए मायानगरी मुम्बई के वाईकला निवासी करोड़पतिकपड़ा व्यवसायी मनीष कुमार और अमित कुमार की पुत्रियां क्रमश. दर्शी कुमारी ओर देशना कुमारी ने दीक्षा लिया. 

    दोनों चचेरी बहनें सांसारिक मोहमाया का त्याग कर साधु दीक्षा ग्रहण किया. मुम्बई निवासी 19 वर्षीय दर्शी कुमारी पिता मनीष कुमार तथा 15 वर्षीय देशना कुमारी पिता अमित कुमार . साधु संतों के दिनचर्या से प्रभावित होकर साधु जीवन को अपनाने का कठोर निर्णय लिया.  जिसके बाद दोनों बहनों को आज दीक्षा दिलाई गई. दोनो मुमुक्षु दीक्षार्थी बीते तीन साल से साधु संतों के सानिध्य में साथ रहकर धर्म साधना आराधना में लीन थे.  साधु संतों के प्रेरणा व मुमुक्षुओं की सहमति से दोनो दीक्षार्थी बहने सोमवार की सुबह धार्मिक विधि-विधान से साधु दीक्षा प्रदान की. फिलहाल सन्यास धारण कर की दोनों चचेरी बहने पारसनाथ शिखर  में तपस्या की तैयारी में जुड़ चुकी है. जिसके बाद कल सुबह पारसनाथ पर्वत दर्शन कर तपस्या में बैठ जाएगी. 

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news