पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बंधक बनाए जाने की खबर अफवाह, जानिए क्या है मामला  

    रामगढ़(RAMGARH): बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बंधक बनाने की खबर आ रही थी. मगर, ये खबर महज एक अफवाह थी. इस बारे में खुद योगेंद्र साव ने जानकारी दी. इस बारे में योगेंद्र साव ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है, वे अपने कार्यकर्ता से मिलने गए थे. तभी कुछ लोगों को बहला-फुसला कर उनके मार्ग को अवरोध कराया गया था. लेकिन प्रशासन ने तुरंत ही उन्हें समझाकर रास्ता खाली कराया और वे तुरंत वहां से निकल गए. बंधक बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हम अपनी गाड़ी से उतरे ही नहीं तो कैसे बंधक बन गए.  

    ग्रामीणों ने किया विरोध

    वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि योगेंद्र साव दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने गए थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. मगर, उन्हें बंधक बनाए जाने की खबर गलत है. बता दें कि खबर आ रही थी कि योगेंद्र साव को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है और उन्हें छुड़ाने का प्रयास पुलिस कर रही है. लेकिन अब साफ हो गया है कि ये महज एक अफवाह थी और उनके बंधक बनाए जाने की बात बिल्कुल गलत थी.      

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़ 



    Related News