देवघर में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमों ने दिया धरना,मनरेगा का नाम बदलकर VBG RAM करने का किया विरोध

    देवघर में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमों ने दिया धरना,मनरेगा का नाम बदलकर VBG RAM करने का किया विरोध

    देवघर: हाल ही केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन वाला बिल पारित किया है. इस नए बिल को लेकर देशभर में मोदी सरकार के विरुद्ध आवाज उठ रही है. इसी कड़ी में देवघर में भी झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. समाहरणालय के समक्ष बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं ने VB G RAM नए बिल को रद्द कर फिर से मनरेगा को और मजबूत करने की मांग की है. जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बिना देश को बताए,पूर्व में चर्चा किये गुपचुप तरीके से बिल को पास करवा दी. मनरेगा की जगह vbg ram करने के पीछे केंद्र सरकार की महात्मा गांधी के नाम को हटाने की मंशा है. धरना के माध्यम से झामुमों द्वारा नए बिल का पुरजोर विरोध किया गया है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news