गुमला(GUMLA): - गुमला में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि कैश लगभग 5 करोड़ रुपए है. गुमला पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक वाहन से बड़ी मात्रा में कैश लाया जा रहा है. इस पर एक वाहन को रोककर जांच किया गया तो बक्सों में बड़ी मात्रा में करेंसी बरामद हुई.
क्षेत्रीय आईजी के अनुसार अभी पूरी जांच हो रही है. उन्होंने बताया कि गुमला के पुलिस अधीक्षक को एक वहां से बड़ी मात्रा में कैश के मूवमेंट की जानकारी मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को कब्जे में लिया. उसमें सीलबंद बक्सों में कैश मिले हैं जिसकी अभी जांच चल रही है. गुमला पुलिस ने इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई. मोटे तौर पर अपुष्ट खबरों के अनुसार कैश लगभग 5 करोड़ रुपए से अधिक है. पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि पैसे के साथ किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं. छानबीन जारी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


