धनबाद में थानों के पास भी हैं एक्सीडेंट के ब्लैक स्पॉट, जानिये रोड सेफ्टी की बैठक में क्या हुआ

    धनबाद में थानों के पास भी हैं एक्सीडेंट के ब्लैक स्पॉट, जानिये  रोड सेफ्टी की बैठक में क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): अभी हाल ही में धनबाद में रोड सेफ्टी की बैठक हुई थी. इसमें सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कई चर्चाएं हुई. किन-किन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसकी विवेचना की गई. जिले में कितने ब्लैक स्पॉट हैं, इस पर भी चर्चा हुई.  इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई कि जिले के विभिन्न स्थानों के बाहर सड़क पर जब्त की गई गाड़ियां खड़ी रहती है. दुर्घटना का यह भी एक बड़ा कारण है. कई इलाके में थानों के बाहर गाड़ियां सड़क पर जैसे-तैसे खड़ी हैँ. सड़क के किनारों के थाने भी इससे अछूते नहीं है. जानकारी के अनुसार कई सालों से इन जब्त वाहनों की नीलामी नहीं हुई है. कई ऐसी गाड़ियां हैं, जो पूरी तरह से सड़ गई है. कई पर तो झाड़ियां उग आई हैं. सड़क सुरक्षा की बैठक के बाद थोड़ी सक्रियता दिख रही है.

    यह भी पढ़ें:

    DHANBAD : अगर आप भी जीटी रोड से गुजर रहे हों, तो रहें सावधान- जानिए वजह  

    होगी नीलामी की प्रक्रिया शुरू

    इस संबंध में धनबाद के डीटीओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी थानों को पत्र लिखा गया है और उनसे सूची मांगी गई है. जल्द ही आंकड़ों को कंपाइल कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी.

    रिपोर्ट: शाम्भवी सिंह, धनबाद

     



    Related News