धनबाद (DHANBAD): धनबाद में सोमवार को आरपीएसएफ 10 बटालियन के एक जवान ने बैरक की छत से कूदकर जान दे दी. जान देने के असली कारणों का तो पता नहीं चला है लेकिन जानकारी के अनुसार जवान संदीप कुमार का अपने परिवार के साथ रविवार की रात कुछ हॉट टॉक हुई. उसके बाद ही उसने यह कदम उठाया है. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
हरियाणा का रहने वाला था जवान
वह हरियाणा का रहने वाला था. छत से वह कब कूद , सही समय का तो पता नहीं चला है लेकिन एक जवान ने सुबह 4:00 बजे जमीन पर पड़े संदीप कुमार को देखा. इसकी सूचना जंगल की आग की तरह फैली और भागे भागे जवान पहुंचे, उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिवार वालो को दे दी गई है और परिवार जान धनबाद के लिए रवाना हो गई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


