धनबाद में रोशन ज्वेलर्स में सेंधमारी, लाखों के आभूषण और नगदी पर फेरा हाथ

    धनबाद में रोशन ज्वेलर्स में सेंधमारी, लाखों के आभूषण और नगदी पर फेरा हाथ
    धनबाद : जिले के तोपचांची थाना अंतर्गत कोटाल अड्डा ब्रह्मम्णडीहा स्थित रोशन ज्वेलर्स दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी जेवरात सहित नगद चोरी कर फरार हो गया. सुबह मकान मालिक द्वारा पीड़ित दुकानदार को फोन कर सूचना दिया. चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित तत्काल दुकान पहुंचा. घटना की जानकारी स्थानीय थाना तोपचांची को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

    जेवरात और आभूषण की चोरी

    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. दुकान मालिक अजय स्वर्णकार ने बताया कि चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 किलो चांदी, 80 ग्राम सोना, रिपेयरिंग का सामान तथा लगभग 15 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए.अजय स्वर्णकार ने बताया कि वे मूल रूप से कतरास के रहने वाले हैं और पिछले 24-25 वर्षों से कोटाल अड्डा ब्रह्मांडीहा में अपनी दुकान चला रहे हैं। वे प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे दुकान खोलते थे और शाम करीब 7:00 बजे बंद कर घर चले जाते थे

    रिपोर्ट - नीरज कुमार 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news