विद्यालय के शिक्षकों की मिली भगत से काटे जा रहे शीशम के पेड़, जांच की मांग 

    विद्यालय के शिक्षकों की मिली भगत से काटे जा रहे शीशम के पेड़, जांच की मांग 

    रजरप्पा(RAJRAPPA): रजरप्पा प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा बहुत बड़े मामले का खुलासा किया गया. बताया जा रहा कि डीमरा गाँव में वर्षों पहले बुजुर्गों द्वारा शीशम का पेड़ लगाया गया था. लेकिन अब इस गाँव के विद्यालय के शिक्षक शीशम के लाखों रूपये की कीमती पेड़ को कटवा रहे हैं. और शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल  मध्यान भोजन बनाने के लिए किया जा रहा है. गाँव के पूर्वजों द्वारा विद्यालय के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाया गया था. लेकिन कुछ पैसों के चलते आज दर्जनों पेड़ को काट दिया जा रहा है. जो विभागीय जांच का विषय है. सवाल है कि आखिर किसके इशारे पर पेड़ों को कटवाया जा रहा है. इस मामला को गंभीरता से लेते हुए पंचायत के मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह के द्वारा प्रखंड के  शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. शिक्षकों की मिलीभगत से भारी किमती लकडियों के गबन का मामला है. और इसके लिए उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है. 

    रिपोर्ट: जयंत कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news