दिनदहाड़े फिर हुई चार लाख की लूट, जानिए कहां की है घटना 

    दिनदहाड़े फिर हुई चार लाख की लूट, जानिए कहां की है घटना

    धनबाद(DHANBAD): बैंक मोड़ पुलिस अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी और इधर धनबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक की लूट हो गई. बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बने. हाउसिंग कॉलोनी के कृष्णानगर निवासी शशि भूषण सिंह ने सराय ढेला थाने में शिकायत की है. पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला है. घटनास्थल की भी जांच पड़ताल की है. पुलिस का कहना है कि बाइक से पहुंचे अपराधियों का सुराग मिल गया है. बाइक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है. जल्द अपराधी पकड़ में आ जाएंगे .शशि भूषण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. उन्होंने अपने स्टाफ प्रकाश कुमार को पैसा लाने के लिए भेजा था. एक्सिस बैंक की कोला कुसमा ब्रांच से पैसे लेकर हाउसिंग कॉलोनी आ रहा था. रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रुपए लूट लिए ,वहीं स्टाफ प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह बकाया राशि कलेक्शन कर एक्सिस बैंक गया. वहां से 2 लाख निकाले. उसके पास ₹410000 थे. वह बाइक से पीके राय कॉलेज के पास पहुंचा था कि पीछे से पल्सर सवार दो युवकों ने गाड़ी रोक दी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, पीछे बैठे बदमाश ने गाड़ी की टंकी पर रखा बैग झपट लिया और तेज गति से पुलिस लाइन की तरफ भाग निकला. उसने भी  पीछा किया लेकिन वह शाही दरबार  के पास आकर यू टर्न हो गए. प्रकाश के अनुसार दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और कहा कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 



    Related News