BREAKING : दिनदहाड़े टेलर चालक से बंदूक की नोक पर लूट, विरोध में सड़क जाम

    BREAKING : दिनदहाड़े टेलर चालक से बंदूक की नोक पर लूट, विरोध में सड़क जाम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ):  जमशेदपुर में फिर अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है. अपराधी जब चाहे, कहीं भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं और पुलिस देखती रह जाती है.   ताजा मामला सीतारामडेरा थाना अंतर्गत हुम् पाइप रोड का है , जहां एक टेलर ड्राइवर से बंदूक की नोंक पर ₹5 हजार रुपये लूट लिया , जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है. इतना ही नहीं तिरपाल और चाभी लेकर अपराधी फरार हो गया है . उधर इस घटना के बाद घायल ड्राइवर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर इस घटना का विरोध किया है और तब तक अपराधी पकड़ में नहीं आएगा, सभी ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे वही होम पाइप रोड में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वैसे अभी तक पुलिस नहीं पहुंची हैं.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news