धनबाद के कतरास से गुजर रही मौर्य एक्सप्रेस में लुटेरों की ठिठाई, ट्रेन से महिला को नीचे गिराया फिर गहने लूट लिए 

    धनबाद के कतरास से गुजर रही मौर्य एक्सप्रेस में लुटेरों की ठिठाई, ट्रेन से महिला को नीचे गिराया फिर गहने लूट लिए 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कतरास में लुटेरों का दुस्साहस. कतरास स्टेशन से गुजर रही मौर्य एक्सप्रेस में लुटेरों ने रविवार की सुबह चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ लूट पाट की. छीना झपटी के क्रम में महिला ट्रेन से नीचे गिर गई. महिला यात्री से मारपीट कर दो बदमाशों ने उसके सारे गहने झपट लिए. उसके बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए. ट्रेन से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया .

    पूरा मामला 

    महिला रेनू झा अपने पति राजेश झा के साथ बरौनी से  रांची जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुई थी. कतरास स्टेशन से ट्रेन खुलने पर वह टॉयलेट जा रही थी, जब तक गेट के पास पहुंची तो एक लुटेरा उनका पर्स झपटने लगा. अपना पर्स बचाने के चक्कर में छीना झपटी के दौरान महिला ट्रेन से नीचे गिर गई.  वह गंभीर रूप से घायल हो गई. ट्रेन से नीचे गिरने के बाद लुटेरों ने उसके गहने छीन लिए. इधर, घटना हो रही थी और महिला के पति को सूचना भी नहीं थी.  घटना के बाद घायल महिला ने पति को फोन किया, जिसके बाद पति की नींद खुली तो वह ट्रेन के चंद्रपुरा पहुंचने के बाद टोल फ्री नंबर पर रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी. जीआरपी को सूचना मिली तो महिला को उठाकर लाई. महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है.

     रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news