गुमला के भरनो में हत्या के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

    गुमला के भरनो में हत्या के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

    गुमला(GUMLA):  गुमला के भरनो थाना अंतर्गत सूपा गांव में बीती देर शाम एक दुकानदार की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. उन्होंने गुमला रांची एनएच 23 को जाम कर दिया है. इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. 

    अधिकारी भी पहुंचे जाम स्थल पर

    विजय उरांव नमक दुकानदार की दो अज्ञात अपराधियों ने बीती रात गांव में हत्या कर दी अपराधी बाइक पर आए थे उन्होंने विजय उरांव से पेट्रोल भी खरीद और पैसे भी दिए. उसके बाद अकेला पाकर उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. विजय उरांव पंचायत समिति की पूर्व सदस्य वरदानी उरांव के पति थे. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. जाम स्थल पर अंचलाधिकारी, थानेदार, इंस्पेक्टर, एसडीपीओ सभी लोग पहुंचे. ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

     यह भी पढ़ें 

     गुमला के भरनो में पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, जानिए मामला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news