गिरिडीह(GIRIDIH): में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. शादी समारोह से लौट रहे गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह से घोरथम्बा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम से लौटते समय पंचम्बा के पास एक संदिग्ध वाहन पीछे से लगातार उनका पीछा कर रहा था और आगे-पीछे हो रहा था. इससे वाहन में सवार लोगों को आशंका हुई कि कहीं छिनतई या लूटपाट की घटना न हो जाए. इसी डर के चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन तेज गति के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा.
अनियंत्रित वाहन पहले डिवाइडर से टकराई, फिर पलट गई और जाकर बिजली के पोल से टकरा गई. इस हादसे में समीर, जो नवादा के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर घायल हो गए.घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


