रामगढ़ में कंटेनर और कार में जोरदार टक्कर, इस दर्दनाक हादसे में एक की मारे जाने की सूचना!

    रामगढ़ में कंटेनर और कार में जोरदार टक्कर, इस दर्दनाक हादसे में एक की मारे जाने की सूचना!

    रामगढ़(RAMGARH): जिला के रामगढ़-रांची मार्ग पर सैनी होटल के सामने रात 9 बजे के लगभग एक सड़क दुर्घटना घटी. मिली जानकारी के अनुसार एक कंटेनर हजारीबाग की ओर से आ रहे एक मारुति कार को अपने चपेट में ले लिया. हादसा कितना दर्दनाक रहा होगा इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है किए कंटेनर का केबिन मारुति कार पर चढ़ गया है.

    इस दुर्घटना के बाद सड़क में जाम लग गई है. जिसके कारण रांची-पटना हाईवे पर वाहनों का आना जाना बाधित हो गया है. 
    वहीं, खबरों के अनुसार दुर्घटना में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर से सहायता के लिए चिला रहा था. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि कार ट्रक के नीचे दबा हुआ है. इसलिए पता नहीं चल पा रहा है कि किसी की मौत हुई है या नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news