खूंटी में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

    खूंटी में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

    खूंटी (KHUNTI): नए वर्ष का खुमार लोगों में अभी से ही चढ़ने लगा है. लेकिन यह खुमार जानलेवा भी साबित हो रहा है. खूंटी- चाईबासा रोड में ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना अनिगड़ा इंडियन ऑयल डिपो के पास हुई है. इस टक्कर में 8 लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायलों का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

    बताया जा रहा है कि खूंटी से बंदगांव गांव के लोग ऑटो से घर लौट रहे थे. तभी अचानक अनिगड़ा के पास तेज़ रफ़्तार बाइक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी . टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार सीधे ऑटो का शीशा तोड़ते हुए उसमें जा घुसा. जिससे ऑटो चालक और बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि ऑटो सवार महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई. घटना में 8 लोग घायल भी हुए है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है. पुलिस दोनों वाहन को जब्त कर थाना ले गयी.

    रिपोर्ट: मुज़फरपुर हुसैन, खूंटी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news