GIRIDIH: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बाप समेत तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल

    GIRIDIH: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बाप समेत तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल

    गिरीडीह( GIRIDIH):  नियम विरुद्ध ड्राइविंग और तेज रफतार का खमियाजा फिर आज एक परिवार को भुगतना पड़ रहा है. खबर बगोदर थाना क्षेत्र की है. तिरला मोड़ के पास एक बाइक को तेज गति से आ रहे वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार सभी लाग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    बताया गया है कि सुनील मोदी तीनों बच्चो (दिव्यांशु कुमार मोदी आयुष कुमार मोदी और अंशु कुमार मोदी) को क्रिएटिव पब्लिक स्कूल छोड़ने बाइक से लेकर जा रहे थे. बाइक पर उनकी पत्नी गुड़िया देवी भी बैठी थीं। बाइक और दूसरे अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई. सभी घायलों का इलाज मीना जनरल अस्पताल में हो रहा है.  3 बच्चों को आईसीयू में रखा गया है.

    रिपोर्ट- दिनेश कुमार, गिरीडीह

     

     

     



    Related News