RMS स्कूल को CISC बोर्ड से मिली मान्यता, शिक्षकों और बच्चों ने ऐसे किया सेलिब्रेट

    RMS स्कूल को CISC बोर्ड से मिली मान्यता, शिक्षकों और बच्चों ने ऐसे किया सेलिब्रेट

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):पूर्वी सिंहभूम के सोनारी स्थित राजस्थान मैत्री संघ की ओर से संचालित आरएमएस हाई स्कूल बाली चेला को सीआईएससी बोर्ड से मान्यता मिलने पर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिली. इस मौके पर बुधवार को स्कूल की ओर से सोनारी खुटाडीह में मदन मोहन गीता देवी अग्रवाला सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया.

    CISC बोर्ड से मान्यता मिलने पर शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर

    जिसमें शहर के जाने-माने विद्यालयों के प्रिंसिपल मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. बच्चों ने रंगारंग कपड़ों में नृत्य की प्रस्तुति किया. इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. स्कूल के शिक्षकों और संस्था के कार्यकारिणी के सदस्य श्री सांवरलाल शर्मा श्री शंकरलाल वीजीडी कांटिया ने विद्यालय की उपलब्धि पर बधाई और भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामना दी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news