रितु मुखी आत्मदाह मामला अपडेट :  आरोपी गिरफ्तार, जांच कमिटी का गठन, जल्द मिलेगा रितु को इंसाफ

    रितु मुखी आत्मदाह मामला अपडेट :  आरोपी गिरफ्तार, जांच कमिटी का गठन, जल्द मिलेगा रितु को इंसाफ

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के शारदा मनी गर्ल्स हाई स्कूल की नौवीं क्लास की छात्रा रितु मुखी आज घटना के 36 घंटे बाद भी जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. इस मामले में मुखी समाज की ओर से प्रशासन और सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. जिसे विभिन्न समाज और राजनीतिक संगठन के जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया है. आंदोलन का रूख देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका चंद्रा दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने एक जांच दल गठित कर कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घटना संज्ञान में आते ही उन्होंने स्कूल की प्रभारी प्रधान प्रधानाचार्य गीता से बात किया गया. जिस पर बताया गया कि स्कूल की बच्ची परीक्षा के दौरान नकल कर रही थी जिस के कारण उसके कपड़े खोलकर जांच की गई.  शिक्षा पदाधिकारी ने एक जांच दल बनाया है. जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी घाटशिला को शामिल किया गया है. जांच दल पूरे मामले को जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रबंध समिति को सौपेंगी. फिलहाल आज घटना के तीसरे दिन रविवार को भी शारदा मनी गर्ल्स हाई स्कूल के गेट के सामने स्कूल की छात्रा पहुंच रही है. पुलिस प्रशासन भी स्कूल की सुरक्षा को लेकर गेट के समक्ष तैनात हैं.

    क्या है मामला

    बता दें कि तीन दिन पहले छात्रा रितु मुखी ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया था. आग लगने से पीड़िता का 80 फीसदी शरीर जल चुका है. स्कूल की छात्राओं का आरोप है कि आत्मग्लानि के चलते छात्रा ने ये कदम उठाया. शिक्षिका द्वारा कपड़े उतरवाकर चीट चेक करने से छात्रा को ग्लानि महसूस हुआ, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली. रितु मुखी टीएमएच अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. 

    न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए स्कूल से लेकर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तक आंदोलन शुरू हो गया है. मुखी समाज के साथ-साथ कई पार्टी के नेता इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं. इस आंदोलन के तहत शनिवार को जहां स्कूल का घेराव किया गया, वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का भी घंटों घेराव किया गया. 3 सूत्री मांग को लेकर सभी लोग आंदोलनरत्त हैं. शनिवार को भी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंची स्कूली बच्चियों ने आरोपी शिक्षिका पर दोबारा वहीं आरोप लगाया है. बच्चियों का कहना है कि चीट पकड़े जाने के बाद रितु मुखी को कपड़े उतरवाकर जांच किया गया. बीते दिन जिला शिक्षा कार्यालय पर मुखी समाज के लोग डटे रहे और सभी एक स्वर में रितु मुखी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news