पूज्य बापू का जीवन कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जानिए किसने कही यह बात 

    पूज्य बापू का जीवन कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा, जानिए किसने कही यह बात 

    धनबाद(DHANBAD): पूज्य बापू का जीवन और उनके आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा. उनकी अहिंसक नीतियों, नैतिक आधारों, अद्भुत नेतृत्व क्षमता ने और अधिक लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा. उन्होंने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया. उसी प्रकार मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा. 

    असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे

    वे असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे. जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया  बल्कि सभी के लिए प्रेरणा भी बने. यह बाते उपायुक्त संदीप सिंह ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की 118 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को  कही.  उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, डीपीओ महेश भगत, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की.  इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की.  इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की. 

    भाजपा के नेताओं ने ख़रीदे खादी  के कपड़े  
     
    गांधी सेवा से सभी पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे. यहां भी राष्ट्रपिता और  पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई. सांसद  पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा  सहित कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  को और भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर  सांसद  पशुपति नाथ सिंह , विधायक  राज सिन्हा,  जिला अध्यक्ष  चंद्रशेखर सिंह , धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल  सहित अनेकों कार्यकर्ता ने खादी की खरीदारी की. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news