राज्य भर के राजस्वकर्मी आज सचिवालय का करेंगे घेराव, जानिए वजह 

    राज्य भर के राजस्वकर्मी आज सचिवालय का करेंगे घेराव, जानिए वजह 

    रांची (RANCHI) : राज्य भर के राजस्वकर्मी मंगलवार को सचिवालय का घेराव करेंगे. सभी रांची के धुर्वा गोल चक्कर के पास जमा होंगे. दिन के 11:00 बजे रैली की शक्ल में सभी कर्मी प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचकर घेराव करेंगे. यह कार्यक्रम झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले होगा. 

    पहले भी सौप चुके हैं ज्ञापन

    संघ के महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद संघ का प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मिल ज्ञापन सौंपा राजभर के राजस्व उपनिरीक्षक एक माह से हड़ताल पर है. 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. मांगों को लेकर कर्मियों ने कुछ दिन पहले राजस्व निबंधन और भूमि सुधार सचिव से भी मुलाकात की थी. उनसे ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news