सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने झमाडा से मांगा अपना बकाया, जानिए क्या कहा गया


धनबाद(DHANBAD) : झमाडा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धैर्य सोमवार को टूट गया. बकाया भुगतान की मांग को लेकर कार्यालय के समक्ष जुटे, प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. झमाडा के लगभग 800 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनके पावना का भुगतान नहीं किया जा रहा है. फंड की कमी बताकर पेमेंट रोक रखा गया है. जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने ₹50000 का भुगतान किया जाये. लेकिन, इस आदेश की भी अवहेलना की जा रही है. पिछले 5 महीने से एक भी कौड़ी का भुगतान नहीं किया गया है.
उनके पास पेंशन योजना का भी कोई लाभ नहीं
कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास पेंशन योजना का भी कोई लाभ नहीं है. झमाड़ा से मिलने वाले पैसे से ही उनका जीवन यापन होता है. ऐसे में भुगतान रोक देने से उनके समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है. कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रबंधन इस चेतावनी और प्रदर्शन से भी नहीं चेता तो आगे बड़े आंदोलन के सिवा उन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा.
4+