संताल परगना वासियों को रेल मंत्रालाय की मिलेगी सौगात! जसीडीह स्टेशन में ठहरकर जाएगी पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 

    संताल परगना वासियों को रेल मंत्रालाय की मिलेगी सौगात! जसीडीह स्टेशन में ठहरकर जाएगी पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-देवघर समेत संताल परगना वासियों को रेल मंत्रालय ने शानदार तोहफा दिया है . जसीडीह के रास्ते पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. रेल मंत्रालय इसी महीने इसका परिचालन शुरु कर सकता है, जिसका ठहराव जसीडीह स्टेशन भी होगा.

    वंदे भारत को जसीडीह स्टेशन में होगा ठहराव

    जसीडीह काफी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जिसे संताल परगना का प्रवेश द्वार भी बोला जाता है . दरअसल, संताल परगना के सभी जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा के अलावा भागलपुर और जमुई से हर रोज़ हजारों मुसाफिर जसीडीह रेलवे स्टेशन के रास्ते ही अपनी मंजिल की ट्रेन पकड़ने आते हैं. यह आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत ए ग्रेड की लिस्ट में भी शामिल है. वंदे भारत के रुकने से पटना औऱ हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए वक्त भी बचेगा और  आसानी एक ही दिन में पटना औऱ कोलकाता से वापस अपने घर भी लौट सकेंगे.

    ढाई घंटे में सफर होगा पूरा

    आमतौर पर जसीडीह से पटना और कोलकाता के ट्रेन का सफर 4 से 5 घंटे का समय लगता है . लेकिन, वंदे भारत के चलतने से सफर महज 2.5 घंटे में ही पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही पटना और कोलाकात से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी काफी अच्छा होगा . वह एक ही दिन में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करके वापस लौट सकते हैं. पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी और किराए की घोषणा नहीं की गई है. जैसा बताया जा रहा है कि , उसके मुताबिक ट्रेन पटना से खुलकर मोकामा, झाझा, जसीडीह में ठहरेगी. इसके वापसी में भी इन्हीं तीनों स्टेशन पर रुकेगी .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news