CHAIBASA: अस्पताल परिसर के दुकानदारों से बकाया भाड़ा जमा करने का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया

    CHAIBASA: अस्पताल परिसर के दुकानदारों से बकाया भाड़ा जमा करने का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया

    चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा सदर अस्पताल परिसर के चारों ओर बने 94 दुकानदारों के साथ सिविल सर्जन डॉ. बुका उरांव की अध्यक्षता में भाड़ा वृद्धि और बकाया भाड़ा वसूली को लेकर बैठक हुई. इसमें करीब लगभग 50 दुकानदार ही उपस्थित हुए. सिविल सर्जन और अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी दुकानदारों को बढ़े बकाया दर पर भाड़ा का जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया. परन्तु दुकानदारों का अनुरोध था कि इकरारनामा के अनुसार ही भाड़ा वृद्धि की जाए. लेकिन उक्त दुकान का निर्माण “स्व वित्त पोषित रोजगार योजना” के अन्तर्गत सभी सरकारी प्रवाधानो को ध्यान में रखकर किया गया था.

    रोजगार देना था मुख्य उद्देश्य

    यह सरकार द्वारा अनुदानित योजना गरीब तबके के लोगों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी. दुकानदारों ने अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध किया कि भाड़ा वृद्धि लाभ के उद्देश्य से ना कर मानवीय पहलुओं एवं एकरारनामा के अनुसार ही लिया जाए, तो सभी दुकानदार शीघ्र बकाया भाड़ा जमा करने के लिए तत्पर है. बैठक में मुख्य रूप से जितेन्द्र नाथ ओझा, सतीश पुरी, पुरुषोत्तम, विन्देशवर साह, रविन्द्र सिंह उपस्थित थे.

    नियम के विरुद्ध बेचा गया दुकान

    बैठक में अस्पताल प्रबंधन समिति, शासन और प्रशासन को ज्ञात हुआ है कि सदर अस्पताल के चारों और बने 94 दुकानों में से आधे से अधिक दुकानदारों ने नियम विरुद्ध अपने-अपने दुकानों को बेच दिया है अथवा भाड़े पर लगा दिया है जो दुकानदार वर्तमान में है उन पर भी दुकानों का भाडा बकाया है. सदर अस्पताल द्वारा निर्धारित 800 भाडा दुकानदारों द्वारा अस्पताल में जमा नहीं कराया जाता है. वहीं 5 से 7000 और 10-10 हजार रुपया तक में दुकानों को अवैध रूप से भाड़े पर लगाया गया है. इससे पूर्व भी यह मामला प्रकाश में आया था और इस पर काफी बवाल भी हुआ था.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news