कल्पना सोरेन के फेक अकाउंट मामले में ट्विटर को भेजा गया रिमाइंडर, जानिए रिस्पॉन्स आने में क्यों हो रही देरी 

    कल्पना सोरेन के फेक अकाउंट मामले में ट्विटर को भेजा गया रिमाइंडर, जानिए रिस्पॉन्स आने में क्यों हो रही देरी 

    रांची (RANCHI) - ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर फेक ट्विटर अकाउंट बनाने और उससे ट्वीट जारी करने के मामले को लेकर पुलिस ने ट्विटर को रिमाइंडर भेजा है. रांची पुलिस अब ट्विटर के जवाब का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही आगे की जांच और कार्यवाई शुरू  की जाएगी. बता दें कि पूरे देश के लिए ट्विटर का एक मात्र ही नोडल अफसर है. इसके कारण रिस्पॉन्स आने में देरी हो सकती है. 

    चर्चा का बना विषय 

    हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की तस्वीर लगाकर ट्विटर पर अकाउंट बनाने को लेकर राज्य भर में चर्चा हुई. पहले तो किसी को पता नहीं था की इस अकाउंट से जारी किया गया ट्वीट गलत और अकाउंट फेक है. जिसके कारण लोग, नेता और मंत्रियों के बीच यह चर्चा का विषय बना गया था. लेकिन पुलिस की जांच के बाद ये बात सामने आई की वो अकाउंट फेक है. 

    लिखी गई कई अनगर्ल बातें

    अकाउंट बना कर कल्पना सोरेन के नाम पर कई अनगर्ल बातें लिखी गई थी, जो झारखंड की मौजूदा राजनीति के बारे में और अधिक हलचल पैदा कर सकता था. सीएमओ की ओर से गोंडा थाना में लिखित शिकायत देते हुई जल्द जांच करने को कहा गया था. मामले की जांच रांची पुलिस की साइबर सेल कर रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news