पुलवामा के वीर शहीद जवानों की शहादत को याद कर आज भी नम हो जाती है आंख 

    पुलवामा के वीर शहीद जवानों की शहादत को याद कर आज भी नम हो जाती है आंख 

    रांची(RANCHI): पुलवामा हमला आज ही के दिन हुआ था. जिसमें देश के 40 जांबाज जवान शहीद हो गए थे. भले इस घटना को चार साल बीत गए लेकिन आज भी जब 14 फरवरी आता है तो लोगों की आंखे नम हो जाती है. शहीद जवानों को देश भर में श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसी कड़ी में रांची में भी विभिन्न संगठनों ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया है.    

    अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू ने रांची वि० वि ० वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी और  मारवाड़ी महाविद्यालय अध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.  इस दौरान छात्र छात्राओं ने "गांडीव उठा लो अर्जुन फिर से, समर महाभारत कर दो नारे लगाए. रांची विश्वविद्यालय वरीय उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमला हुआ था.  जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए. पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है. वहीं आजसू ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    मारवाड़ी अध्यक्ष विशाल यादव ने कहा जम्मू कश्मीर में चार साल पहले हुए पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की बरसी पर आज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है. मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन. आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है. मौके पर नैतिक सिंह, अनमोल कुमार, सागर सिंह, दीपक कुमार, विशाल कुमार गुप्ता, दुर्गा उरांव, अंबर उरांव, ऋतिक रंजन, नवीन महतो, आशीष कुमार, अमन कुमार, गौरव यादव, साहिल कुमार, नेहा कुमार, आरजू प्रवीण, सिमरन कौर, के अलावा कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news