दुमका : सड़क दुर्घटना में मृतक युवक के परिजनों ने किया सड़क जाम, जानिए पूरा मामला

    दुमका : सड़क दुर्घटना में मृतक युवक के परिजनों ने किया सड़क जाम, जानिए पूरा मामला

    दुमका(DUMKA): जिले के दुधानी टॉवर चौक के समीप कल देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दुधानी केवट पाड़ा निवासी हराधन कापरी के रूप में हुई.

    पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

    मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए. आज सुबह जब नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो परिजन शव लेकर दुधानी टॉवर चौक पहुंचे और सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया और परिजन मुआवजे की मांग करने लगे.

    सड़क जाम किया गया

    वहीं, जानकारी मिलते ही सदर अंचलाधिकारी जामुन रविदास घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. लगभग डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. टॉवर चौक जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बाबत सदर अंचलाधिकारी जामुन रविदास ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत आश्रितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news