लालू के स्वास्थ्य को लेकर पुरोहित और समर्थकों ने किया बाबा बैद्यनाथ में महामृत्युंजय जाप


देवघर (DEOGHAR): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है. देशभर में लालू के प्रशंसकों की कमी नहीं है. देवघर की बात करें तो लालू के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए देवघर में तीर्थ पुरोहित और उनके समर्थकों ने बाबा बैद्यनाथ के सामने हवन और महामृत्युंजय जाप किया. अनुष्ठान के जरिए पुरोहित और समर्थकों ने बाबा बैजनाथ से लालू यादव के जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटने की कामना भी की.
यह भी पढ़ें:
दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालू यादव, पार्टी कार्यकर्ता अच्छे स्वास्थ्य के लिए करा रहे हवन
एयर लिफ्ट
बता दें कि पिछले दिनों लालू प्रसाद इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ. परिस्थिति को दिखने हुए बिहार सरकार ने बीते दिन उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स पहुंचाया. अब लालू का इलाज यहीं हो रहा है. लालू के साथ उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही मौजूद है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+