एनसीपी के मनोनीत पदाधिकारियों को मिला पत्र, कार्यक्रम में विधायक रहे मौजूद

    एनसीपी के मनोनीत पदाधिकारियों को मिला पत्र, कार्यक्रम में विधायक रहे मौजूद

    पलामू (PALAMU): हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी को और मजबूत बनाने को लेकर हुसैनाबाद विधायक सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुहिम तेज कर दी है. सोमवार को हुसैनाबाद आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया. इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया. उन्होंने कहा कि हैदरनगर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि को बीससूत्री अध्यक्ष का पद मिल जाने के बाद भाई बिगहा के महबूब आलम उर्फ सज्जू खान को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है. कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता परिवार के समान है. यहां एनसीपी पार्टी नहीं बल्कि एनसीपी परिवार कहना उचित होगा. कहा कि उनके पास सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बराबर है, मगर पार्टी के नियम के तहत प्रखंड अनुमंडल जिला राज्य में संगठन को मजबूत करने की जवाबदेही देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने बहुत सोंच समझ कर निर्णय लिया है. सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती में जुटने की जरूरत है. इसमें जात पात समुदाय से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है.

    पार्टी का विस्तार

    मौके पर युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि एनसीपी परिवार जितना बड़ा होगा सभी लोग उतना मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि इस परिवार में सभी एक समान हैं. संगठन की मजबूती सभी का कर्तव्य है. पार्टी आगे बढ़ेगी, सभी आगे बढ़ेंगे. इंटक के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि उनका परिवार शुरू से सभी को साथ लेकर चलने का पक्षधर रहा है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी का विस्तार जरूरी है.

    महबूब विधायक प्रतिनिधि विनय अनुमंडल मंदीप बने प्रखंड अध्यक्ष

    कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह व युवा नेता सूर्या सिंह ने मनोनीत अध्यक्षों सचिवों व विधायक प्रतिनिधि को पत्र सौंपा. हैदरनगर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि महबूब आलम उर्फ सज्जू खान, एनसीपी के हुसैनाबाद अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष मनदीप पासवान, मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बीरधावर निवासी गुड्डू सिंह, हुसैनाबाद नगर पंचायत  पार्टी उपाध्यक्ष विकास कुमार पासवान, हुसैनाबाद प्रखंड महासचिव विमलेश पासवान, हरिहरगंज युवा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश सिंह, एनसीपी हुसैनाबाद अनुमंडल महासचिव जयप्रकाश उपाध्याय को मनोनीत किया गया है.

    रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news