सांसद ढुल्लू महतो ने पढ़िए क्यों जारी किया सेंट्रल हेल्प लाइन नंबर 

    सांसद ढुल्लू महतो ने पढ़िए क्यों जारी किया सेंट्रल हेल्प लाइन नंबर

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर है 94 99 100 147, नंबर जारी करते हुए अपील की गई है कि सभी अपनी समस्याएं और शिकायतों की जानकारी उपरोक्त नंबर पर दे सकते है. सांसद  की ओर से शिकायतों के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा. बाघमारा से विधायक रहते हुए ढुल्लू  महतो  2024 में धनबाद लोकसभा से सांसद चुने गए है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 3 ,31 ,583  वोटो से पराजित किया. बीजेपी के ढुल्लू महतो को 7 ,89 ,172  वोट मिले थे ,जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 4,57, 589 वोट प्राप्त हुए थे. 

    धनबाद लोकसभा से 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. 2005 में ढुल्लू महतो ने समरेश सिंह की पार्टी से बाघमारा से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 2009 में वह झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव लड़े और जीत गए. 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए और बाघमारा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे. 2019 में भी वह बीजेपी के टिकट पर बाघमारा से चुनाव लड़े, और  जीते. 2024 लोक सभा चुनाव में भाजपा ने ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा से उम्मीदवार बनाया और वह सांसद बने है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News