झरिया के चिल्ड्रेन पार्क में  दिवंगत प्रधानाध्यापक को पढ़िए कैसे  दी गई श्रद्धांजलि 

    झरिया के चिल्ड्रेन पार्क में  दिवंगत प्रधानाध्यापक को पढ़िए कैसे  दी गई श्रद्धांजलि 

    धनबाद(DHANBAD) |  ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर परिवार सहित झरिया के लोगों ने चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को आम का पौधा लगा कर श्रद्धांजलि दी.  सर्वप्रथम उनके  पुत्र प्रधुम्न चौबे ने स्व. जगदीश चौबे के तश्वीर पर मालार्पण किया, फिर उनके पुत्र, पुत्रबधू, पोता, पोती सहित सभी लोगों ने पुष्पांजलि  दी. प्रधुम्न चौबे ने कहा कि यह आम का पौधा पिता जी का सजीव स्मारक साबित होगा. 

    स्मृति वृक्ष भी लोगों को फल एवं ऑक्सीजन देकर सेवा करेगा 

     पिता जी जीवनपर्यंत परमार्थ के कार्य मे लगे रहे , उनके नाम का स्मृति वृक्ष भी लोगों को फल एवं ऑक्सीजन दे कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में लगा रहेगा.  प्रधुम्न चौबे ने कहा कि इस पौधा को वृक्ष बनाने तक हमलोग सभी  सेवा करेंगे.   मौके पर ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद,प्रियंका सवर्ण, सन्नी शर्मा, ब्रजेश चौबे, शिक्षिका शिल्पी चौबे, डॉ आनंदित चौबे, मनस्विता कात्यायन, वत्सता चौबे, अनुजा चौबे, ईशान चतुर्वेदी, अशफाक हुसैन, अज़फर इक़बाल, अलमास, अब्दुल हक़ अर्शी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने श्रद्धांजलि दी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news