धनबाद के चिरकुंडा में पिकअप वैन से  कैसे बरामद हुए एक लाख नगद, पढ़िए 

    धनबाद के चिरकुंडा में पिकअप वैन से  कैसे बरामद हुए एक लाख नगद, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी की 63 एवं एसएसटी की 63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार कड़ाई से जांच अभियान चला रही है. इस कड़ी में मंगलवार को सुबह 9 बजे चिरकुंडा थाना क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक महिन्द्र पिकअप वैन से एक लाख रुपए नगद बरामद किये. 

    इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि आज सुबह चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी चेक पोस्ट पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी.  जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के आसनसोल से झारखंड में प्रवेश कर रही एक महिन्द्रा पिकअप संख्या डब्ल्यू.बी. 37 डी. 6008 की जांच की गई. 
    जांच के क्रम में उपरोक्त वाहन से एक  लाख रुपए नगद बरामद किए गए. 



    Related News