पढ़िए -बंगाल की ज्वेलरी दुकान को लूटने की योजना को कैसे नाकाम किया निरसा  पुलिस ने 

    पढ़िए -बंगाल की ज्वेलरी दुकान को लूटने की योजना को कैसे नाकाम किया निरसा  पुलिस ने

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के साथ-साथ धनबाद को भी सोना लूटने वाला गिरोह  सॉफ्ट टारगेट में रखते है.धनबाद में तो कई बार बिहार के लुटेरों  के नाम का खुलासा हो चुका है. बंगाल भी इनके निशाने पर रहता है. अपराध करते हैं और बिहार की ओर निकल जाते है. फिर तो पुलिस पानी पीटती रह जाती है.  बाइक सवार  अपराधियों ने राजधानी रांची के बिरसा चौक के समीप  अभी हाल ही में एक जेवर दुकान से हथियार के बल पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गहने  लूट लिए थे.    हेलमेट अपने चार अपराधी पहुंचे और दुकान में आधे घंटे तक लूटपाट की.  विरोध करने पर दुकान के संचालक के बेटे पर गोली चला दी.  गोली उसके हाथ में लगी.  गोली का छर्रा लगने से दुकान के संचालक और उनके मित्र भी घायल हो गए.  वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए निकल गए.  

    निरसा पुलिस ने दो डकैतों को किया अरेस्ट 

    इधर, गुरुवार को धनबाद की निरसा  पुलिस ने राम कनाली जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान बिहार के दो डकैतों को गिरफ्तार किया है.  उनके पास से एक बोलेरो, एक पिस्टल, दो कट्टा, 23 कारतूस और सात  मोबाइल बरामद किए गए.  तीन अपराधी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.  शुक्रवार को निरसा  पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बोलेरो से जा रहे बिहार के अपराधियों का पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक ज्वेलरी दुकान में डाका  डालने की योजना थी.  उन्होंने बताया कि एस एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से संगठित गिरोद सफेद बोलेरो पर सवार होकर डकैती डालने के लिए आसनसोल जा रहा है.  इसकी सूचना पर तुरंत टीम का गठन किया गया.  गुरुवार की शाम 4:30 बजे राम कनाली जीटी रोड पर वाहन चेकिंग लगाकर बोलेरो समय दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.  उन्होंने  अपने साथियों के बारे में सब कुछ बता दिया है.  उनकी क्या योजना थी, इसकी भी उन लोगों ने जानकारी दे दी है.  

    धनबाद के मुथूट फाइनेंस में 2 साल पहले हुई थी कोशिश 

    बता दें कि धनबाद  और जीटी रोड को बिहार के अपराधी सॉफ्ट  टारगेट में रखते है.  धनबाद के मुथूट फाइनेंस में 2 साल पहले डकैती डालने की कोशिश की गई थी.  लेकिन बैंक मोड़  पुलिस की सक्रियता से एक डकैत मारा गया था  और दो डकैतों को जीवित पकड़ लिया गया था.  गैंग के कुछ सदस्य भागने में सफल रहे थे.  सूत्र बताते हैं कि सोना लूटने में बिहार के अपराधियों का बड़ा हाथ होता है. अभी हाल ही में बंगाल के रानीगंज से ज्वेलरी व वाहन लूट कर भाग रहे लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को गिरिडीह की सरिया थाना पुलिस ने कोयरीडीह  इलाके में गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके तीन साथी भगने में सफल रहे थे.  पुलिस के अनुसार, गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा को मामले की सूचना मिली. इसके बाद बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में सरिया थाना व बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई. टीम ने उधर से गुजर रहे गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया.  गिरोह ने रानीगंज की आभूषण दुकान में लूट को अंजाम दिया था. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News