धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गुर्गो के इनफार्मेशन पर कैसे जमशेदपुर -चाईबासा तक के क्रिमिनल्स की टोह में है, पढ़िए

    धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गुर्गो के इनफार्मेशन पर कैसे जमशेदपुर -चाईबासा तक के क्रिमिनल्स की टोह में है, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD):  सूत्रों पर भरोसा करें, तो धनबाद पुलिस प्रिंस खान गिरोह के 9 अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कोयलांचल  से लेकर इस्पातआंचल तक के आपराधिक गिरोह को खंगालने  में जुट गई है.  रिमांड पर लेकर पांच से पूछताछ पुलिस कर रही है.  पुलिस ने  जांच के दायरे को बढ़ा दिया है.  पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंग के हर तरीके  को पुलिस खंगालने  में लगी हुई है.  पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि हथियारों की सप्लाई उनके पास कैसे होती है.  हालांकि इसमें कितनी सफलता पुलिस को मिली है, इसका पता नहीं चला है.   सभी यही बता रहे हैं कि वह सिर्फ फोन कॉल पर संपर्क में रहते थे.  हथियारों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. 
     
    शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का हुआ है खुलासा 
     
    गिरफ्तार अपराधियों  से पांडरपाला  के जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी की हत्या का खुलासा लगभग हो चुका है.  बता दें कि पांडरपाला  के रहने वाले जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  नावाडीह में बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी थी.  जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.  शहाबुद्दीन कार्यालय के सामने अपनी स्विफ्ट कार  से उतरे थे , तभी विपरीत दिशा से बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे. 

    बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मारी थी गोली 
     
    सबसे पीछे बैठा  युवक ने शहाबुद्दीन के सिर में सटाकर गोली मार दी थी.   पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर नीले रंग की एक अपाचे बाइक बरामद की थी.  फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस को जानकारी मिली है कि शहाबुद्दीन की हत्या के लिए 10 लाख  रुपए की सुपारी दी गई थी और जमशेदपुर -चाईबासा के अपराधियों को धनबाद बुलाया गया था.  गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी बताया  कि शहाबुद्दीन को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से भाग रहे थे.  रास्ते में बाइक की क्लच तार टूटने के बाद बाइक खड़ी कर तीनों ऑटो से बोकारो और फिर वहां से चाईबासा चले गए.  

    प्रिंस खान गैंग के नौ  को पुलिस ने किया था अरेस्ट 

    उल्लेखनीय है कि धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के नौ  लोगों को गिरफ्तार किया था.  यह  पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जाती है.  गिरफ्तारी के बाद धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया था कि अपराधी धनबाद में एक बड़े कांड को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे.  लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी ने यह भी  बताया था कि उनके पास से पांच हथियार और 27 जीवित गोली  बरामद हुई  है. उन्हें जेल भेजने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news