मुखिया के देवर की हैवानियत, दो बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

    मुखिया के देवर की हैवानियत, दो बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के पलामू से 16 मई के दिन बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई. जहां दो बच्चों की मां के साथ रेप किया गया है. इस घटना को गांव की मुखिया अंजना के देवर सत्येंद्र कुमार ने अंजाम दिया है. पीड़िता ने बताया कि रात के लगभग साढ़े दस  बजे सत्येंद्र उसके घर आया. और कहने लगा कि महिला का पति रोड पर शराब के नशे में पड़ा हुआ है. ये सुनकर महिला भागते हुए सड़क पर गई. लेकिन उसके वहां पहुंचने से पहले ही मुंह पर कपड़ा बांधकर आरोपी उसे लेकर सुनसान जगह गया. और वहां उसके साथ हैवानियत की.

    दो बच्चों की मां के साथ हुई हैवानियत

    जब महिला का पति तिलक समारोह से घर वापस लौटा, तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है, तब वो अपनी पत्नी की तलाश करने लगा. वहीं खोज के दौरान उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में मिली. इस मामले को लेकर गांव में पंचायत रखी गई. लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. महिला और उसके पति को बंधक बना दिया गया, ताकि वे लोग किसी तरह थाने ना पहुंचे. लेकिन महिला का पति चुपके से थाने पहुंचा और इस मामले को दर्ज कराया.

    महिला पर पैसे का प्रलोभन देकर केस को दबाने की कोशिश

    महिला का कहना है कि आरोपी लगातार महिला पर पैसे का प्रलोभन देकर केस को दबाने की कोशिश कर रहा है. वहीं इस मामले पर सदर थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news