रांची में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा व हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत

    रांची में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा व हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत

    रांची( RANCHI) :रांची में अचानक से मौसम ने करवट ले ली हैं बता दें कि सुबह से ही रांची का मौसम सुहाना था और साथ ही हल्की हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी वहीं दोपहर क़े बाद तेज हवा आंधी क़े साथ चिटपुट बारिश हुई और इससे रांची क़े लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मालूम हो कि रविवार तक रांची का तापमान हाई था और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा था लेकिन मौसम क़े बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

    बताते चले कि रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नॉर्थ ईस्ट असम और नॉर्थ ईस्ट बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के वजह से बंगाल की खाड़ी से एक मॉसचर झारखंड की तरफ आ रहा है जिस कारण 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि आज 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को दो दिनों तक आशिक से पूर्णतः बादल और कुछ हल्की बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं. झारखंड के दक्षिणी भाग कोल्हान रांची समेत मध्य भाग में गर्जन और ब्रजपात के साथ हल्की बारिश और शतहई हवा थोड़ी तेज और गर्जन और ब्रजपात के समय हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा संभवत 50 किलोमीटर तक चलने की संभावना है. और वहीं 24 अप्रैल से पारा बढ़ने लगेगा और 25 और 26 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भाग में एक बार फिर हीटवेव की स्थिति कोल्हान और संथाल क़े इलाको में दिखेगी.

    रिपोर्ट: महक मिश्रा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news