रांची की नंदिनी हत्याकांड का खुलासा: गया में जलाया गया शव

    रातू थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी नंदिनी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि नंदिनी की हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने के लिए उसका शव बिहार के गया ले जाकर जला दिया गया. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुबोध पाठक, उसके बेटे राहुल उर्फ अक्षय पाठक और एक एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    रांची की नंदिनी हत्याकांड का खुलासा: गया में जलाया गया शव

    रांची (RANCHI): रातू थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी नंदिनी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि नंदिनी की हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने के लिए उसका शव बिहार के गया ले जाकर जला दिया गया. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुबोध पाठक, उसके बेटे राहुल उर्फ अक्षय पाठक और एक एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
    रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.

    स्थानीय लोगों और किशोरी की सहेलियों ने भी चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं. बताया गया कि आरोपी अक्षय पाठक अक्सर नंदिनी के साथ मारपीट करता था. किशोरी ने इस बारे में अपनी सहेलियों को भी बताया था. आसपास की महिलाओं ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार की बात कही है.

    2 अप्रैल की रात झखराटांड़ गांव के ग्रामीणों ने आरोपी के घर का घेराव कर नंदिनी के बारे में जानकारी मांगी थी. उस समय परिवार ने उसे गांव भेजने की बात कही और जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया था. पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ बिहार भी गई थी, जहां एक व्यक्ति ने खुद को किशोरी का पिता बताते हुए उसके आने-जाने की बात कही.

    बाद में मामला संदिग्ध लगने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज की गई. पूछताछ के दौरान अक्षय पाठक ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों और एंबुलेंस चालक को भी हिरासत में लिया है. इस मामले में एक निजी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर अमरेश पाठक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह फरार मिला. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news